फर्ज़ी बैंकिंग SMS की कैसे करें पहचान? इन संकेतों से तुरंत पकड़ें फेक मेसेज
फर्ज़ी बैंकिंग SMS की पहचान करने के लिए मेसेज में दिए लिंक, भेजने वाले नंबर और वेबसाइट का पता ध्यान से जांचें। अनजान नंबर, संदिग्ध लिंक, गलत स्पेलिंग, अकाउंट बंद होने की धमकी या तुरंत कार्रवाई का दबाव फर्ज़ी SMS के संकेत हैं। OTP, PIN, CVV, UPI-पिन/पासवर्ड मांगे जाने पर कोई जानकारी न दें और बैंक से सीधे संपर्क करें।