फर्ज़ी मार्कशीट पर यूपी पुलिस में 14 साल से नौकरी कर रहा था सिपाही, ऐसे खुला राज
यूपी पुलिस में 14-वर्ष से फर्ज़ी मार्कशीट पर नौकरी कर रहे अखिलेश कुमार नामक सिपाही को पकड़ा गया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, आरोपी के चाचा ने इसकी शिकायत की थी और आरोप सही पाए जाने के बाद कुमार को बर्खास्त कर दिया गया।
बकौल आरोपी, चाचा ने ही फर्ज़ी मार्कशीट तैयार करवाई थी व विवाद होने पर शिकायत कर दी।