फर्ज़ी महिला IAS अफसर बिहार में हुई गिरफ्तार, पति बनता था बॉडीगार्ड
मधेपुरा पुलिस (बिहार) ने सरकारी रसूख और आईएएस अधिकारी का झूठा रौब दिखाकर ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। महिला फर्ज़ी अधिकारी बनती थी जबकि पति उसका बॉडीगार्ड बनता था। एक ठेकेदार से दोनों ने सरकारी विभागों में ठेका दिलाने के नाम पर ₹34 लाख से अधिक ठगे थे। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले का खुलासा हुआ।