फर्ज़ी सिपाही ने बनाईं 20 से ज़्यादा गर्लफ्रेंड्स, 10 से बनाए शारीरिक संबंध, यूपी में हुआ अरेस्ट
मुज़फ्फरनगर (यूपी) से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसने पिछले 3 साल में खुद को कॉन्स्टेबल बताकर अलग-अलग राज्यों की 20 लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया और करीब 10 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी नौशाद (32) 10वीं पास है जो मुस्लिम महिलाओं को नौशाद/अब्दुल और हिंदू महिलाओं को राहुल नाम बताता था।