फरीदाबाद के होटल में शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका ने ज़हरीला पदार्थ खाकर दी जान
फरीदाबाद (हरियाणा) में एक होटल में एक 28-वर्षीय युवक और 21-वर्षीय युवती ने रविवार को कथित तौर पर ज़हरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बकौल रिपोर्ट, अप्रैल 2024 में युवक की शादी हुई थी।