हरियाणा के बाल सुधार गृह से तीन बंदी फरार, हत्या के मामलों में बंद थे
फरीदाबाद (हरियाणा) के एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार रात करीब 10 बजे तीन नाबालिग बंदी बाथरूम की जंग लगी खिड़की तोड़कर फरार हो गए। तीनों हत्या के अलग-अलग मामलों में करीब तीन साल से बंद थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर उनकी तलाश कर रही है।