फरीदाबाद में घर के बाहर पटाखे जलाने से रोकने पर पीट-पीटकर की गई बुज़ुर्ग की हत्या
फरीदाबाद (हरियाणा) में दिवाली की रात गुरुवार को कथित रूप से घर के बाहर पटाखे जलाने से मना करने पर एक बुज़ुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पटाखा जलाने से मना करने पर पड़ोसी पहले झगड़ा करने पर उतारू हो गए और बाद में उसके पिता को पीटा।