फरीदाबाद में बारिश के बीच मकान का जर्जर छज्जा गिरने से 3 भाई-बहनों की हुई मौत

फरीदाबाद (हरियाणा) में सीकरी गांव में शुक्रवार शाम हुई बारिश के दौरान किराए के एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठे 3 भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। बकौल पुलिस, भाई-बहनों की उम्र 6 से 10 साल थी।

Load More