फरीदाबाद में भूकंप के दौरान क्यों आई तेज़ आवाज़?

भूकंप के दौरान गुरुवार को फरीदाबाद में लोगों ने तेज़ आवाज़ सुनी। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, ज़मीन में कंपन से छोटी अवधि की भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं जो हवा में ध्वनि तरंगों की तरह फैलती हैं। पहली तरंगें पी-वेव्स कहलाती हैं और वायुमंडल में कंपन पैदा कर सकती हैं। उथले केंद्र वाले भूकंपों में ज़्यादा आवाज़ सुनाई देती है।

Load More