फर्श पर पड़ी मेरी फोटो देखकर ज़ोया ने मुझे 'दिल चाहता है' में लिया था: सोनाली कुलकर्णी
अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने बताया है कि फिल्ममेकर ज़ोया अख्तर को उनकी तस्वीर फर्श पर पड़ी मिली थी जिसके बाद ज़ोया ने उन्हें फिल्म 'दिल चाहता है' में कास्ट किया था। उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, "किसी के पास मेरी फोटो थी जो नीचे गिर गई थी, तभी ज़ोया की नज़र उस पर पड़ी।"