फराह खान का नए ऐक्टर्स पर तंज़, बोलीं- आज के सितारों में कॉन्फिडेंस की कमी है
निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने नए अभिनेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज के कलाकारों को निर्देशक, संगीत और कास्टिंग पर भरोसा नहीं है और वे हर मामले में दखल देते हैं। बकौल फराह, ऐसा आत्मविश्वास की कमी के कारण होता है। उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को आखिरी सुपरस्टार बताया है।