भूकंप के बीच जापान में मरीज़ के लिए ढाल बने रहे डॉक्टर, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप के बीच एक अस्पताल में डॉक्टर्स एक मरीज़ को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में भूकंप के कारण अस्पताल का कमरा ज़ोरों से हिलता दिखा लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर्स वहां से भागे नहीं और मरीज़ को बचाने के लिए उसे थामे रहे।