फरवरी 2023 से जेल में बंद मनीष सिसोदिया को ज़मानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली शराब नीति केस में फरवरी-2023 से जेल में बंद 'आप' नेता मनीष सिसोदिया को ज़मानत देते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें त्वरित सुनवाई के अधिकार से वंचित किया गया। कोर्ट ने कहा, "उन्हें फिर से ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट भेजना सांप-सीढ़ी के खेल में डालने जैसा होगा...ज़मानत एक नियम है और जेल एक अपवाद है।"