फरवरी में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाज़ारों से निकाले ₹21,272 करोड़ के शेयर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2025 में विदेशी निवेशकों ने ₹21,272 करोड़ के शेयर भारतीय बाज़ारों से निकाल लिए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक विदेशी निवेशक शेयर बाज़ार से करीब ₹1 लाख करोड़ निकाल चुके हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी नीतियों में बदलाव विदेशी निवेशकों के बीच अनिश्चितता की धारणा पैदा कर रही है।