फरवरी में 25 महीने के निचले स्तर 3.85% पर रही भारत की थोक महंगाई दर
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की थोक महंगाई दर (डब्ल्यूपीआई) फरवरी 2023 में 25 महीने के निचले स्तर 3.85% पर रही। बकौल सरकार, कच्चे तेल व प्राकृतिक गैस, गैर-खाद्य वस्तुओं, खाद्य उत्पादों, खनिज, बिजली के उपकरणों व अन्य की कीमतों में गिरावट के चलते इस दर में गिरावट आई है। जनवरी 2023 में यह दर 4.73% थी।