फरवरी में कर की घोषणा के कारण भारतीय क्रिप्टो निवेशक गलती से बने भाग्यशाली: ज़ीरोधा के सीईओ
ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने कहा है कि फरवरी के बजट में क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स और टीडीएस की घोषणा के कारण कई भारतीय क्रिप्टो निवेशक 'गलती से भाग्यशाली बने'। बकौल कामत, अगर घोषणा नहीं होती तो 'कई निवेशक संभवत: कीमत में गिरावट होने पर क्रिप्टो खरीदने...की कोशिश में फंसे रहते'। डिजिटल असेट्स पर 30% टैक्स की घोषणा हुई थी।