फरवरी से ₹29 लाख करोड़ की संपत्ति गंवा चुके हैं भारतीय निवेशक, यूक्रेन की जीडीपी से है अधिक
रूस और यूक्रेन के बीच भू-राजनैतिक तनाव और तेल के दाम 13-साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच भारतीय निवेशक फरवरी से ₹29 लाख करोड़ की संपत्ति खो चुके हैं। डेटाबेस कंपनी स्टेटिस्टा के मुताबिक, भारतीयों ने इस अवधि में जितनी संपत्ति गंवाई, वह यूक्रेन की जीडीपी (2021 में तकरीबन ₹15 लाख करोड़ आंकी गई) से काफी अधिक है।