फरहान ने बताया 'मिर्जापुर' सीरीज को फिल्म के रूप में लाने के पीछे का कारण
फिल्मकार फरहान अख्तर ने बताया कि दर्शकों के उत्साह और प्यार ने उन्हें 'मिर्जापुर' सीरीज को फीचर फिल्म में बदलने के लिए प्रेरित किया। सीजन 1 और 2 के बाद लोग लगातार अगले सीजन के बारे पूछते थे। फरहान और रितेश सिधवानी ने महसूस किया कि यह फ्रेंचाइजी बड़े पर्दे पर सामूहिक अनुभव देने में सक्षम है।