फरहान अख्तर ने फिल्म मेकिंग व राइटिंग पर फोकस करने के लिए नहीं की थी 'रंग दे बसंती': ओमप्रकाश
फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि ऐक्टर फरहान अख्तर ने उनकी फिल्म 'रंग दे बसंती' करने से इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि वह अपने फिल्म मेकिंग और राइटिंग करियर पर फोकस करना चाहते थे। उन्होंने बताया, "जब मैंने फरहान को 'भाग मिल्खा भाग' ऑफर की तब उनकी आंखों में चमक और मुस्कान थी।"