फरार हुए गैंगस्टर टीनू के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, जल्द ही पकड़ा जाएगा: पंजाब सीएम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया है कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू के खिलाफ 'लुकआउट नोटिस' जारी कर दिया गया है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। बकौल मान, आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है, रविवार को टीनू मानसा पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।