फरिश्ता बनने की कोशिश की लेकिन भगवान की कुछ और योजना थी: आखिरी पोस्ट में अंबरीश मूर्ति
'पेपरफ्राई' के दिवंगत सीईओ अंबरीश मूर्ति ने इंस्टाग्राम पर अपने आखिरी वीडियो में मनाली-लेह हाईवे दिखाते हुए बताया था कि उनकी बाइक में खराबी आई थी। उन्होंने कहा, "बाइकर्स के लिए स्वर्ग बनाया गया तो उसकी सड़कें ऐसी होंगी...यहां भगवान फरिश्तों को पार्टी करने का मौका देते हैं...मैंने फरिश्ता बनने की कोशिश की...लेकिन भगवान का कुछ और ही प्लान था।"