फरीदाबाद की एक दुकान में घुसा तेंदुआ, चार घंटे बाद वन्यजीव विभाग ने सुरक्षित निकाला

फरीदाबाद (हरियाणा) के बल्लभगढ़ में एक दुकान में शनिवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। वन्यजीव विभाग के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने दुकान में तेंदुआ दिखने की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर गिराया और वन्यजीव विभाग को सूचित किया। तेंदुए को चार घंटे के बाद सुरक्षित निकाला गया।

Load More