फर्क नहीं पड़ता, उसने अपने लिए यही ज़िंदगी चुनी है: अनन्या के लिंकअप की अफवाहों पर उनकी मां
अभिनेत्री अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने उनके लिंकअप की अफवाहों पर कहा है कि उन्हें अब इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ऐक्ट्रेस ने अपने लिए यही ज़िंदगी चुनी है। उन्होंने कहा, "लोग अच्छी...बुरी दोनों बातें करेंगे लेकिन मैं...तनावमुक्त हूं क्योंकि अनन्या ने खुद को कैमरे के सामने रखने का फैसला किया है...(खुद को) जज किया जाना चुना है।"