फर्ज़ी क्यूआर कोड की मदद से राम मंदिर के लिए मांगा जा रहा चंदा, वीएचपी ने जारी की चेतावनी

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्ज़ी क्यूआर कोड बनाकर राम मंदिर के लिए चंदा मांगा जा रहा है। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

Load More