फर्ज़ी खबर: ‘पायलट ने गहलोत के सीएम बने रहने पर जताई आपत्ति’ की खबर पर पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उन रिपोर्ट्स को फर्ज़ी बताया है जिनमें पायलट के हवाले से दावा किया गया था कि उन्होंने अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कारण मुख्यमंत्री बने रहने पर आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि पायलट ने गहलोत से कहा था कि विधायकों को एकजुट रखना उनकी ज़िम्मेदारी है।