फर्ज़ी खबर: बीसीसीआई का ₹86.21 करोड़ का बकाया होने के दावों पर बायजू की को-फाउंडर
बायजू की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने कंपनी पर बीसीसीआई का ₹86.21 करोड़ का बकाया होने के दावों का जवाब दिया है। उन्होंने इन खबरों को 'फर्ज़ी' बताते हुए कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि कम-से-कम...असली पत्रकार...इन अफवाहों और मनगढ़ंत खबरों से प्रभावित नहीं होंगे।" इससे पहले बायजू ने इन रिपोर्ट्स का खंडन कर कहा था, "हमारी तरफ से...कोई बकाया...नहीं है।"