'फर्ज़ी' वेब सीरीज़ व यूट्यूब से सीखकर नकली नोट छापने वाले 3 लोग नोएडा में हुए अरेस्ट

नोएडा (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह की एक महिला समेत 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 'फर्ज़ी' वेब सीरीज़ देखने के बाद यूट्यूब चैनलों से नकली नोट छापने का तरीका सीखा था। आरोपियों के पास से ₹54,100 के नकली नोट, तीन मोबाइल व एक स्कूटी बरामद हुई है।

Load More