फर्ज़ी शिकायत के आधार पर ईडी ने रचा मुझे गिरफ्तार करने का षड्यंत्र: गिरफ्तारी से पहले सोरेन
जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा कथित ज़मीन घोटाला केस में गिरफ्तार किए जाने से पहले रिकॉर्ड किया गया उनका एक वीडियो जारी हुआ है। उन्होंने कहा, "जिस ज़मीन को लेकर मुझ पर आरोप लगाए गए उससे मेरा दूर-दूर तक संबंध नहीं है...जाली कागज़ बनाकर और फर्ज़ी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ्तार करने का षड्यंत्र रचा गया है।"