फर्ज़ी है: 'नए संचार नियमों के तहत लोगों की सभी फोन कॉल्स रिकॉर्ड करेगी सरकार' दावे पर केंद्र
केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप पर किए जा रहे उस मेसेज पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें यह दावा है कि सरकार द्वारा लागू 'नए संचार नियमों' के तहत लोगों की सभी फोन कॉल्स रिकॉर्ड की जाएंगी और सोशल मीडिया पर नज़र रखी जाएगी। केंद्र सरकार ने कहा, "यह दावा फर्ज़ी है। सरकार ने ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया है।"