फर्ज़ी है: 'पीएम मुफ्त लैपटॉप योजना के तहत छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप' दावे पर सरकार

केंद्र सरकार ने उस नोटिस पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि 'प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप योजना 2023' के तहत छात्रों को फ्री लैपटॉप दिया जाएगा। बकौल नोटिस, सरकार ने लेनोवो का लैपटॉप देने का फैसला किया है। सरकार ने कहा, "यह नोटिस फर्ज़ी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।"

Load More