फर्ज़ी है 'सेक्स' को एनर्जी का सोर्स बतातीं महुआ मोइत्रा का वायरल वीडियो
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह 'सेक्स' को एनर्जी का सोर्स बताती हुई दिख रही हैं। दरअसल, यह वीडियो पत्रकार तमल साह के एक इंटरव्यू का है और उन्होंने बताया कि इसमें जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने बताया कि मोइत्रा ने एनर्जी सोर्स के सवाल के जवाब में 'एग्स' कहा था।