फर्ज़ी है: '₹6,100 रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर लोग जीत सकते हैं ₹25 लाख की लॉटरी' दावे पर सरकार

केंद्र सरकार ने उस लॉटरी लेटर को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि लोग ₹6,100 का रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर ₹25 लाख की लॉटरी जीत सकते हैं। केंद्र सरकार ने कहा, "लॉटरी घोटालों से सावधान रहें। ऐसे ईमेल का जवाब न दें। कभी भी अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।"

Load More