फर्श टूटने से मुंबई में तीसरी मंज़िल पर सो रहे पति-पत्नी ग्राउंड फ्लोर पर गिरे
मुंबई के मलाड में तीसरे फ्लोर पर सो रहे पति-पत्नी बुधवार को बेडरूम का फर्श गिरने से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गए। दंपति को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। थुंगा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आम तौर पर इतनी ऊंचाई से गिरने वाले को कई फ्रैक्चर आते हैं लेकिन यह चमत्कार है कि वे ठीक हैं।