फर्श पर लिखे अयोध्या नाम को आग लगाते शख्स का वीडियो आया सामने, पुलिस लेगी ऐक्शन
एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह फर्श पर लिखे अयोध्या नाम को आग लगाते हुए नज़र आ रहा है। वहीं, शख्स के गले में 'बीजेपी' का पट्टा दिख रहा है और बैकग्राउंड में 'खौला खून नहीं...पानी है' गाना बज रहा है। बकौल पुलिस, साइबर थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।