फर्स्टक्राई के आईपीओ में अपने सभी शेयर बेचेंगे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा

किड्स प्रोडक्ट्स स्टार्टअप फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज़ सॉल्यूशंस ने आईपीओ के ज़रिए रकम जुटाने के लिए बाज़ार नियामक सेबी के पास गुरुवार को दस्तावेज़ दाखिल किए। दस्तावेज़ के अनुसार, दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा इस आईपीओ के ज़रिए फर्स्टक्राई के अपने सभी 77,900 शेयर बेचेंगे। रतन टाटा ने 2016 में ब्रेनबीज़ सॉल्यूशंस में ₹66 लाख में 0.02% हिस्सेदारी खरीदी थी।

Load More