फर्ज़ी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर संसद परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे 3 लोग अरेस्ट
फर्ज़ी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर संसद परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को 'डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड' ने संसद भवन परिसर के अंदर सांसद लॉन्ज के निर्माण कार्य के लिए रखा था। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।