फर्ज़ी और मनगढ़ंत: निज्जर को लेकर 'सीक्रेट मेमो' भेजे जाने के दावे वाली रिपोर्ट पर भारत
भारत ने हरदीप सिंह निज्जर पर 'द इंटरसेप्ट' की उस रिपोर्ट को नकारा है जिसके मुताबिक, खालिस्तानी आतंकियों पर कार्रवाई के लिए नॉर्थ अमेरिका में भारतीय दूतावासों को 'सीक्रेट मेमो' भेजा गया था। विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट को फर्ज़ी और मनगढ़ंत बताकर कहा, "यह आउटलेट पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा उड़ाई गईं फर्ज़ी खबरों को फैलाने के लिए जाना जाता है।"