फर्ज़ी कॉल के बाद यूपीआई स्कैम का शिकार होने से बची मुंबई की महिला, पोस्ट हुआ वायरल
यूपीआई स्कैम का शिकार होने से बची मुंबई की एक महिला का पोस्ट वायरल हो गया है। बकौल महिला, उसे फोन कर दावा किया गया कि उसके पिता ने एलआईसी के ₹25,000 ट्रांसफर करने के लिए उसका नंबर दिया है। महिला को संदेह हुआ जब उसे मेसेज मिला कि ₹50,000 जमा हुए हैं और स्कैमर ने अतिरिक्त पैसे वापस मांगे।