फर्ज़ी खबरें फैलाने वाले 8 यूट्यूब चैनलों का हुआ भंडाफोड़, 23 मिलियन हैं सब्सक्राइबर
सरकार ने फर्ज़ी खबरें फैलाने वाले 8 यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया है जिनके कुल सब्सक्राइबर लगभग 23 मिलियन हैं। ये चैनल सच देखो, कैपिटल टीवी, केपीएस न्यूज़, सरकारी व्लॉग, अर्न इंडिया टेक, एसपीएन9 न्यूज़, एजुकेशनल दोस्त और वर्ल्ड बेस्ट न्यूज़ हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 'कैपिटल टीवी' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में फर्ज़ी खबरें फैला रहा था।