फर्ज़ी जाति प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल दंडनीय बनाएं: एससी/एसटी के कल्याण संबंधी संसदीय समिति
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के कल्याण संबंधी संसदीय समिति ने केंद्र सरकार से फर्ज़ी जाति प्रमाण-पत्र के इस्तेमाल को दंडनीय बनाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही समिति ने जाति प्रमाण-पत्र के सत्यापन के लिए समय सीमा तय करने को भी कहा है। समिति ने इनके लिए केंद्र सरकार से एक विधेयक लाने की सिफारिश की है।