फर्ज़ी जाति प्रमाणपत्र केस में महाराष्ट्र की सांसद नवनीत के खिलाफ नया गैर-ज़मानती वॉरंट जारी
मुंबई के एक कोर्ट ने फर्ज़ी जाति प्रमाणपत्र मामले में महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पिता के खिलाफ एक नया गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया है। अमरावती सीट के एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होने के चलते दोनों ने कथित तौर पर फर्ज़ी जाति प्रमाणपत्र बनवाया था। उनके खिलाफ सितंबर में भी गैर-ज़मानती वॉरंट जारी हुआ था।