फर्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रह रहे दो बांग्लादेशी यूपी से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ऐंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने गुरुवार को फर्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। यूपी एटीएस ने बताया कि हबीबुल्लाह मिस्बाह और अब्दुल अवल अपनी पहचान छिपाकर और खुद को भारतीय नागरिक बताकर सहारनपुर के देवबंद में फर्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करवा रहे थे।