फर्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर भारत में रहने वाले अमेरिकी नागरिक को हुई 2 साल की सज़ा
महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) की एक स्थानीय अदालत ने फर्ज़ी वीज़ा के आधार पर भारत में रहने के लिए एरिक डेनियल बेकविथ नामक अमेरिकी नागरिक को 2 साल कैद की सज़ा सुनाई है। बकौल सरकारी वकील, मार्च में भारत-नेपाल सीमा पर एरिक को पकड़ा गया था और एरिक ने वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद उसमें छेड़छाड़ की थी।