फर्ज़ी है: 'पीएम मोदी नोबेल पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार' वाली खबरों पर नोबेल कमिटी के सदस्य

नोबेल पुरस्कार कमिटी के डिप्टी लीडर असले टोय ने उन खबरों पर स्पष्टीकरण दिया है जिनमें उनके हवाले से कहा गया था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं"। उन्होंने कहा, "फर्ज़ी है...इस पर बात नहीं करनी चाहिए।" बकौल असले, वह इस बात को सिरे से खारिज करते हैं कि उन्होंने ऐसी कोई बात कही है।

Load More