फर्ज़ी है: 'भारत में अस्थमा फैलाने के लिए विशेष किस्म के पटाखे बना रहा चीन' दावे पर सरकार
केंद्र सरकार ने उन वॉट्सऐप मेसेज पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारत में अस्थमा और नेत्र रोग फैलाने के लिए चीन विशेष किस्म के ज़हरीले पटाखे और अलग किस्म की सजावटी लाइट्स बना रहा है। सरकार ने कहा, "गृह मंत्रालय द्वारा ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है...यह मेसेज फर्ज़ी है।"