फवाद खान के 'ऑपरेशन सिंदूर' को शर्मनाक कहने पर भड़कीं 'अनुपमा' फेम रुपाली, दिया जवाब

टीवी शो 'अनुपमा' फेम ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान के 'ऑपरेशन सिंदूर' को शर्मनाक कहने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आपका (फवाद खान) भारतीय फिल्मों में काम करना भी हमारे लिए शर्मनाक था।" गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद फवाद की आगामी फिल्म 'अबीर-गुलाल' पर भारत में रोक लगा दी गई है।

Load More