फवाद खान ने 9 साल बाद 'अबीर गुलाल' से किया बॉलीवुड में कमबैक, शुरू हुआ बवाल
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीज़र लॉन्च होते ही इसे लेकर बवाल शुरू हो गया है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना और शिवसेना फिल्म में पाकिस्तानी ऐक्टर होने का विरोध/आलोचना कर रही है। गौरतलब है, इस फिल्म के साथ ही फवाद खान ने बॉलीवुड में 9 साल बाद वापसी की है।