फवाद खान समेत कई पाकिस्तानी ऐक्टर्स का भारत में नहीं बैन हुआ इंस्टाग्राम अकांउट
भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स हानिया आमिर और माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर भारत में बैन लगा दिया है। हालांकि, फवाद खान, मावरा होकेन और गायक आतिफ असलम जैसे कलाकारों के अकाउंट्स अब भी नज़र आ रहे हैं। वहीं, सिंगर अली सेठी और शे गिल के इंस्टाग्राम अकाउंट्स बैन नहीं हुए हैं।