फवाद व माहिरा की पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की भारत में रिलीज़ डेट टली

पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान व माहिरा खान की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' की भारत में रिलीज़ डेट टाल दी गई है। मल्टीप्लेक्स चेन आइनॉक्स के एक अधिकारी ने 'पीटीआई' को बताया, "हमें 2-3 दिन पहले बताया गया। (रिलीज़ के लिए) अगली तारीख साझा नहीं की गई।" इससे पहले यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी थी।

Load More