फाइट के दौरान हार्ट अटैक आने पर बॉक्सर मूसा के गिरने का वीडियो आया सामने
जर्मनी के 38-वर्षीय अपराजित बॉक्सर मूसा यामक के म्यूनिख में एक फाइट के दौरान हार्ट अटैक आने पर गिरने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि उनके गिरते ही रेफरी और अन्य कर्मचारी उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। मूसा के प्रतिद्वंद्वी युगांडा के हमज़ा वांडेरा को रिंग के दूसरी तरफ खड़े देखा जा सकता है।